Uncategorized

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा- राजेश शुक्ल

कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा गठित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय की हाई पावर कमेटी की बैठक आज विधि महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में कोल्हान विश्विद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य तथा इस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य लखन मारडी,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे,कोल्हान विश्वविद्यालय के विधि कोषांग के समन्वयक डॉ संजीव कुमार विरूलि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार ने भाग लिया

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा- राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा गठित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय की हाई पावर कमेटी की बैठक आज विधि महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में कोल्हान विश्विद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य तथा इस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य लखन मारडी,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे,कोल्हान विश्वविद्यालय के विधि कोषांग के समन्वयक डॉ संजीव कुमार विरूलि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार ने भाग लिया

इस अवसर पर अपने संबोधन में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि पूरे झारखंड में यह एक मात्र विधि महाविद्यालय सरकारी महाविद्यालय है जिसके उन्नयन के हर प्रयास किया जायेगा और बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ कराकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के संबद्धता के हर निर्धारित शर्त को पूरा कराया जायेगा
बैठक में सर्वसम्मति से इस महाविद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय, मूट कोर्ट, स्टाफ रूम, शिक्षकों की कमी को दूर कराने और छात्रों को बेहतर सुविधा सुलभ कराने का प्रस्ताव लिया गया l बैठक में सत्र को नियमित चलाने, परीक्षा को समय पर संचालित कराने और महाविद्यालय में सी सी टी वी बेहतर कराने, महाविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों में बेहतर समन्वय तथा अनुशासन बना रहे इस पर भी ध्यान देने का निर्णय लिया गया

बैठक में 2026-29 की संबद्धता बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मिलने पर खुशी जाहिर की गई और विश्वविद्यालय से प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने का आग्रह भी किया गया ताकि समय पर सेशन शुरू हो सके

समिति ने श्री शुक्ल के नेतृत्व में जमशेदपुर को- ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के नए बन रहे भवन का भी अवलोकन किया और कार्य की तीव्रता पर संतोष जताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!