राज्यसभा चुनाव धनबल की जीत हुई झारखंड के नेताओं ने अपनी जमीर बेचकर राज्य को फिर कलंकित किया – कैलाश यादव
कांग्रेस देश की पुरानी पार्टी जांच व्यवस्था तौर तरीका से अवगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय प्रमाणित करे कि कौन किसको वोट किया

राज्यसभा चुनाव धनबल की जीत हुई झारखंड के नेताओं ने अपनी जमीर बेचकर राज्य को फिर कलंकित किया – कैलाश यादव
कांग्रेस देश की पुरानी पार्टी जांच व्यवस्था तौर तरीका से अवगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय प्रमाणित करे कि कौन किसको वोट किया
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम पर दुख व्यक्त करते हुए काफी निराशा जताई है ! कहा कि राजनेताओं द्वारा प्रदेश एवं देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का खुलेआम हत्या किया जा रहा है
विदित है राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा प्रायोजित उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नाथवानी को समर्थन देकर खरीद फरोख्त का खुलेआम गंदा खेल किया गया और विपक्ष नेताओं इंडिया गठबंधन के कुछ लोग इस लोभ लालच के जाल में फंसकर अपनी राजनीतिक जमीर को खत्म किया राज्य को कलंकित किया और राज्य की जनता को धोखा देने का काम किया है
श्री यादव ने कहा कि विपक्ष और सत्तापक्ष ने झारखंड के क्रांतिकारी मिट्टी को गंदा किया है जहां भगवान बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू तिलका मांझी शेख भिखारी टिकैत उमरावों गणपत राय ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव विनोद बिहारी महतो विनोबा भावे दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे अनंत महापुरुषों ने संघर्ष कर जल जंगल जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए कुर्बानियां दे दिया लेकिन वर्तमान समय में झारखंड के कर्णधार नेताओं ने अपनी जमीर को जिंदा नहीं रखा बल्कि समय समय पर हमेशा धनबल के सामने घुटने टेक बिकाऊ बनकर शर्मसार करने का काम किया है
सत्तापक्ष या विपक्ष कोई अछूता नहीं रहा इनके राजनीतिक भागीदारी व इतिहास को राज्य की भोली भाली जनता और भगवान बिरसा की पवित्र भूमि कभी माफ नहीं करेगा क्योंकि आगामी दिनों में फिर कोई क्रांतिकारी विचारवादी लोग त्याग और समर्पण भाव से इस राज्य और धरती को बचाने का काम करेंगे ! देश/प्रदेश में बेरोजगारी पलायन विस्थापन श्रमिक किसान नौजवानों की स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है लेकिन राजनेताओं द्वारा थोथी राजनीति के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है
श्री यादव ने कहा कि स्थिति स्पष्ट है कि बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था और उन्हें जितने के लिए हर हाल में महागठबंधन के विधायकों को धन बल के सहारे जितना है ! लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि महागठबंधन के पास दोनों सीटों के जीत के लिए पर्याप्त 56 वीटो की संख्या मौजूद था और लगातार मौक टेस्ट कर राज्य के जनता को भरोसा दिया कि हमारे महागठबंध के दोनों उम्मीदवार जीतकर राज्यसभा जाएंगे
श्री यादव ने कहा कि राज्य की निष्ठावान जनता व पार्टी के वफादार कार्यकर्ता के हैसियत से कांग्रेस से मांग करते हैं कि आप देश के सबसे पुराने पार्टी है आपको मालूम है कि सदन में क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द कैसे होती है ! डिजिटल व्यवस्था का युग है जांच व्यवस्था कैसे होती है बखूबी जानते हैं इसलिए आप राजद या माले पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय जांच व्यवस्था के तहत प्रमाणित करे कि कौन कौन विधायक किसको वोट किया है उसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ताकि राज्य की जनता के वैसे लोग नंगा हो जाएंगे




