Uncategorized

कुश भवन के रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया ‘पेन्टाहाउस’ का उदघाटन

कुशवाहा संघ जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित कुश-भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी लोगों ने समाज के हित के लिए रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र के साथ उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत तक कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्रह्मानन्द अस्पताल का अपेक्षित सहयोग रहा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कुश भवन के ऊपरी तल्ले पर नवनिर्मित पेन्टा हाउस का उदघाटन झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के कर कमलों से सम्पन्न हुआ

कुश भवन के रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया ‘पेन्टाहाउस’ का उदघाटन


जमशेदपुर – कुशवाहा संघ जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित कुश-भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी लोगों ने समाज के हित के लिए रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र के साथ उपहार प्रदान किए गए

कार्यक्रम के अंत तक कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्रह्मानन्द अस्पताल का अपेक्षित सहयोग रहा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कुश भवन के ऊपरी तल्ले पर नवनिर्मित पेन्टा हाउस का उदघाटन झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इसी कार्यक्रम में मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा प्रकृति कुमारी को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को बधाई दिया और प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया और हमेशा सहयोग करने की बात कही। वहीं अपने सम्बोधन मे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं कोई जन्मजात नेता नहीं हूँ बल्कि आपलोगों के आशीर्वाद से नेता बना गया हूँ। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी के कवियों एवं अपनी कविता से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने दिनकर के रश्मीरथी की – ‘दो न्याय अगर तो आधा दो’ – का सस्वर पाठ किया जिसे सुनकर तालियों के गड़गड़ाहट से हॉल गूंज गया। कुशवाहा संघ के सचिव राम कुमार सिंह ने बन्ना गुप्ता से कुश भवन में सहयोग की अपेक्षा की जिसका उन्होंने स्वीकार किया है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त ने किया।
इस समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि के रूप मे संजीव कुमार, संघ के संरक्षक गण में वैद्यनाथ प्रसाद, श्याम किशोर सिन्हा, नागीना सिंह, महेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव रामकुमार सिंह, अतुल आनंद, नवल किशोर प्रसाद, सुशील कुमार, रामानंद भक्त, जवाहर लाल सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार(नोटरी), आशा वर्मा, टी एन वर्मा, अनूप कुमार सिंह, कांता देवी, ममता देवी, मधुबाला, डॉ. आरूँ कुमार, डॉ. उपेन्द्र प्रसाद, अरविन्द कुमार सिंह, रामकुमार, गनौरी प्रसाद , मोहन मुरारी महतो आदि के साथ काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!