Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय में e-Samarth एवं SEHIS पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा बुधवार, 12 अगस्त 2026 को e-Samarth एवं राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) पोर्टल के क्रियान्वयन एवं उपयोग को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपराह्न 2:30 बजे हुआ और कार्यक्रम लगभग 4:10 बजे तक चला। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर डिजिटल प्रशासन को सुदृढ़ करना तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना था

कोल्हान विश्वविद्यालय में e-Samarth एवं SEHIS पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चाईबासा – कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा बुधवार, 12 अगस्त 2026 को e-Samarth एवं राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) पोर्टल के क्रियान्वयन एवं उपयोग को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपराह्न 2:30 बजे हुआ और कार्यक्रम लगभग 4:10 बजे तक चला। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर डिजिटल प्रशासन को सुदृढ़ करना तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यशाला में कोल्हान विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत महाविद्यालयों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता, माननीय कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक (Chief Patron) के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रतिभागियों का स्वागत डॉ. अमर कुमार, कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. सोमनाथ कर, नोडल अधिकारी, e-Samarth एवं RSKBY, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की e-Samarth टीम की ओर से डॉ. तनुजार मोहंती, विश्वविद्यालय भूविज्ञान विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, प्रत्युष पाणि, स्थापना शाखा, कोल्हान विश्वविद्यालय तथा टीम के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यशाला में e-Samarth एवं SEHIS पोर्टल के विभिन्न पहलुओं और क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के बाद प्रतिभागियों के लिए व्यावहारिक (Hands-on) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। e-Samarth पोर्टल के समग्र (hands-on) प्रशिक्षण का संचालन डॉ. सोमनाथ कर द्वारा किया गया, जबकि Leave Module पर व्यावहारिक प्रशिक्षण डॉ. तनुजार मोहंती द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के पश्चात सार्थक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने पोर्टल के संचालन, उपयोगकर्ता भूमिकाओं, विभिन्न मॉड्यूलों तथा उनके क्रियान्वयन से संबंधित व्यावहारिक प्रश्न उठाए। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. तनुजार मोहंती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
यह कार्यशाला कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में ई-गवर्नेंस को प्रभावी बनाने, डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने तथा e-Samarth एवं SEHIS पोर्टल के सुचारु क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना के अनुसार कार्यशाला का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया तथा सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संबंधित नोडल अधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!