Uncategorized

सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा – दिनेश कुमार

भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया

सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया

उन्होंने साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन, गांधी आश्रम, न्यू बाराद्वारी, भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा मानगो के बड़े हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य रथयात्रा, राम मंदिर, बिस्टुपुर से निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा तथा गोलमुरी उत्कल समाज द्वारा आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ के पावन धार्मिक पूजा समारोह में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के दर्शन किए।

इसके साथ ही सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर एवं आगाज़ द्वारा साकची बड़ा गोलचक्कर के समीप आयोजित रथयात्रा सेवा शिविर में भी सहभागिता कर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सेवा कार्य को भारतीय संस्कृति की सर्वोत्तम परंपरा बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक है। यह महापर्व समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना भारतीय संस्कृति के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के आदर्श को चरितार्थ करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

दिनेश कुमार ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा झारखंड, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर सहित पूरे राष्ट्र को सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर विकास का आशीर्वाद प्रदान करें।

उन्होंने सभी आयोजन समितियों, सेवा शिविर के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को सफल, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सेवा-समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!