Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

निजी खर्च से झरना मिश्रा ने शुरू कराया पानी टंकी परिसर की सफाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में वर्षों से फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ तथा जहरीले कीड़े-मकोड़ों, सांप एवं बिच्छुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से सफाई अभियान की शुरुआत कराई है। इस अभियान में उन्हें पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे कुमार विशाल तथा पंप हाउस के ऑपरेटर राम सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ

निजी खर्च से झरना मिश्रा ने शुरू कराया पानी टंकी परिसर की सफाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में वर्षों से फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ तथा जहरीले कीड़े-मकोड़ों, सांप एवं बिच्छुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से सफाई अभियान की शुरुआत कराई है।
इस अभियान में उन्हें पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे कुमार विशाल तथा पंप हाउस के ऑपरेटर राम सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पंप हाउस परिसर की समुचित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में घनी झाड़ियां उग आई थीं। इससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था और पंप हाउस में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों की मांग पर समाधान नहीं होने पर झरना मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर मजदूर लगाकर सफाई कार्य प्रारंभ कराया। अभियान के तहत परिसर में उगी झाड़ियों, छोटे-बड़े पेड़ों तथा कचरे को हटाकर पूरे परिसर को साफ एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है।

सफाई अभियान शुरू होने के बाद पंप हाउस परिसर में कार्यरत कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने झरना मिश्रा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि यह कार्य काफी पहले हो जाना चाहिए था। जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं आगे आकर निजी खर्च से कराया जा रहा यह अभियान समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस प्रकार नियमित साफ-सफाई होती रहेगी, जिससे पानी टंकी पंप हाउस परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहेगा।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!