Uncategorized

एसआईआर में महिलाओं को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है- डॉ पवन पांडेय

एसआईआर में किसी भी प्रकार कि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भी कोशिश कर रही है। लेकिन इसे और अधिक सरल बनाने कि जरुरत है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने में यदि सबसे ज्यादा किसी कि अहम भूमिका हो सकती है तो वह है बीएलओ। बीएलओ अगर घर घर जाकर स्वयं निरीक्षण और और सहयोग करें

जमशेदपुर- आज एनसीपी पार्टी की बैठक डिमना में संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता तेजपाल सिंह टोनी ने किया जबकि संचालन गुरूमित सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पवन पांडेय राष्ट्रीय महासचिव (ननि) एवं मानगो प्रभारी तन्मय सरकार एवं ललित ढिंगरा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि एसआईआर में महिलाओं को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ पवन पांडेय ने कहा कि सभी राजनीतिक दल के लोग सक्रिय कार्यकर्ता यह कोशिश कर रहे हैं कि आम जनता को किसी भी प्रकार से एसआईआर में किसी भी प्रकार कि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भी कोशिश कर रही है। लेकिन इसे और अधिक सरल बनाने कि जरुरत है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने में यदि सबसे ज्यादा किसी कि अहम भूमिका हो सकती है तो वह है बीएलओ। बीएलओ अगर घर घर जाकर स्वयं निरीक्षण और और सहयोग करें तो इसमें ज्यादा सरलता आ सकती है। यह इस प्रकार नहीं लगना चाहिए कि यह केवल जनता का काम है इससे व्यवस्था का कोई लेना-देना ही नहीं है। तब तक इसमें दिक्कत आयेंगी। लेकिन जैसे ही व्यवस्था आगे आकर पहल करेगी वैसे ही जनता के मन से सारे भ्रम दूर होगी और लोग सकारात्मक तरीके से आगे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और और पूरी प्रक्रिया सरल हो जायेगी। इसलिए बीएलओ को धैर्य के साथ अपने बूथ क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों के बीच काम करना होगा। एनसीपी के कार्यकताओं खासकर महिला कार्यकर्ताओं को जनता के बीच काम करना होगा और उनकी समस्या को सुलझाने के लिए प्रयासरत होना होगा। समस्या कि जगह उसके समाधान पर मिलकर सभी को काम करना होगा। कार्यक्रम में सविंदर कौर जसवंत कौर रंजनी सिंह उपस्थित थीं
उक्त जानकारी ्डॉ पवन पांडेय राष्ट्रीय महासचिव (ननि)एनसीपी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!