एस एस पी का ‘ऑन रोड’ एक्शन, खुद बाइक से शहर की सड़कों पर उतरे एस एस पी, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
शहर में हाल के दिनों में सामने आई भीषण डकैती और गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और गश्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में जिले के एसएसपी खुद देर रात बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। एसएसपी ने कई प्रमुख चौक-चौराहों पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से यह भी जाना कि उनके इलाके में किस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और कहीं किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है

जमशेदपुर- एस एस पी का ‘ऑन रोड’ एक्शन, खुद बाइक से शहर की सड़कों पर उतरे एस एस पी, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया सुरक्षा का फीडबैक

जमशेदपुर- शहर में हाल के दिनों में सामने आई भीषण डकैती और गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और गश्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में जिले के एसएसपी खुद देर रात बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का जायजा लिया।
एसएसपी ने कई प्रमुख चौक-चौराहों पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से यह भी जाना कि उनके इलाके में किस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और कहीं किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है।
इस दौरान एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर में आपराधिक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देर रात चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी काम के अड्डेबाजी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि बेवजह देर रात तक अड्डेबाजी करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी के इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने कहा कि पुलिस की ओर से इस तरह का अभियान नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि महीने में कम से कम दो बार वरिष्ठ अधिकारियों को खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना चाहिए।
हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल था। ऐसे में एसएसपी के खुद देर रात सड़कों पर उतरने से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस के इस अभियान से अपराधियों में भी सख्ती का संदेश गया है।



