Uncategorized

भुइयांडीह के लोगों का ऐलान— हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से, सौरभ विष्णु करेंगे नेतृत्व

जमशेदपुर के भुइयांडीह बस्ती में आज जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु की उपस्थिति में बस्तीवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 5 अगस्त 2026 को सभी बस्तीवासी सौरभ विष्णु के नेतृत्व में उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचकर अपने निवास से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन सौंपेंगे

भुइयांडीह के लोगों का ऐलान— हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से, सौरभ विष्णु करेंगे नेतृत्व

जमशेदपुर- जमशेदपुर के भुइयांडीह बस्ती में आज जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु की उपस्थिति में बस्तीवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 5 अगस्त 2026 को सभी बस्तीवासी सौरभ विष्णु के नेतृत्व में उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचकर अपने निवास से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन सौंपेंगे। साथ ही प्रशासन से आग्रह करेंगे कि वर्षों से यहां रह रहे परिवारों के संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई न की जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए सौरभ विष्णु ने बस्तीवासियों से शांति, धैर्य और कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में नहीं लेना है

बल्कि अपने सभी दस्तावेज मजबूत रखकर और प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर अपने मौलिक अधिकार लिया जा सके उन्होंने कहा कि जो परिवार दशकों से यहां रह रहे हैं, उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं किया जा सकता। जन विकास मंच बस्तीवासियों के न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!