Uncategorized

80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला कार्यालय पर फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया

80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला कार्यालय पर फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें। श्री सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नए भारत के रूप में उभर रहा है, जहां आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक मजबूती और सैन्य शक्ति एक साथ मिलकर भारत को दुनिया के शीर्ष राष्ट्रों की पंक्ति में ले जा रहे हैं।

ध्वजारोहण समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!