Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एनआईटी जमशेदपुर के स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में आज राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उदघाटन समारोह में प्रो. अशोक कुमार, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण; डॉ. लालजी प्रसाद, मुख्य वार्डन; तथा खेल के प्रभारी संकाय सदस्य डॉ. अमित कुमार, डॉ. एस. के. राजा पी., डॉ. जिचिल माझी एवं डॉ. एस. सक्थिवेल के साथ डॉ. राज नंदकेओल्यार, डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार एवं श्री प्रोवत, एसएएस उपस्थित रहे

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एनआईटी जमशेदपुर के स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में आज राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उदघाटन समारोह में प्रो. अशोक कुमार, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण; डॉ. लालजी प्रसाद, मुख्य वार्डन; तथा खेल के प्रभारी संकाय सदस्य डॉ. अमित कुमार, डॉ. एस. के. राजा पी., डॉ. जिचिल माझी एवं डॉ. एस. सक्थिवेल के साथ डॉ. राज नंदकेओल्यार, डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार एवं श्री प्रोवत, एसएएस उपस्थित रहे।

अपने संदेश में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने आयोजन टीम एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित कैंपस जीवन को बढ़ावा देने में खेल एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा खेल भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (टीटी) प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शतरंज भी इस आयोजन में शामिल प्रमुख Left विधाओं में से एक है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं अगले दो दिनों तक जारी रहेंगी, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

समापन समारोह 30 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (टीटी) के फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल सप्ताह का उद्देश्य एनआईटी जमशेदपुर समुदाय के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना तथा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!