Uncategorized

दोस्ताना मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल चाईबासा की टीम जीती

पूजा बोदरा, मोंटी बारिक, डायमंड कुंकल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

दोस्ताना मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल चाईबासा की टीम जीती

पूजा बोदरा, मोंटी बारिक, डायमंड कुंकल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

जमशेदपुर- लोयोला स्कूल बिष्टुपुर द्वारा आयोजित दोस्ताना बास्केटबॉल एवं फुटबॉल मैच में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल लुपुंगगुटू की टीम जीती। बुधवार को इसकी शुरुआत स्कूल बैंड की सुरीली और शानदार प्रस्तुति से हुई।
बास्केटबॉल के किशोर एवं किशोरी वर्ग तथा फुटबॉल किशोर वर्ग का विजेता सेंट जेवियर बना पूजा बोदरा और मोंटी बारिक को सर्वश्रेष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी घोषित किया गया वहीं डायमंड कुंकल को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के रेक्टर फादर माइकल टी. राज और प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के हेडमास्टर फादर किशोर लुगुन और फादर संजय का स्वागत किया। इस अवसर पर फादर ऑस्कर होरो (सुपीरियर, लोयोला स्कूल, टेल्को), फादर जेराल्ड रवि डिसूजा, राजीव तलवार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एलएए) और एलएए प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!