जमशेदपुर जिला बार संघ के भवन के द्वितीय तल्ले पर टेबल नंबर 20 पर एक आवश्यक बैठक हुई
बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने किया उन्होंने बताया कि पुराने कोर्ट परिसर में बार भवन के अंदर अधिवक्ता श्री राम दुबे स्वयं एक टेबल जो कोने में है वहां पर बैठे हुए सभी अधिवक्ताओं को बाहर कर दिए और काफी संख्या में अधिवक्ताओं के बैठने का कुर्सी रखे हुए हैं परेशान अधिवक्ता गण अपना रोज का कार्य निष्पादित करने के लिए पुराने कोर्ट परिसर में बाहर झोपड़ी नुमा जगह पर बैठकर अपना कार्य करते हैं उनके साथ उनके सहयोगी नोटरी पब्लिक टाइपिस्ट वेंडर्स चाय बनाने वाले भुजा बेचने वाले आदि लोग अपना कार्य करते हैं

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर जिला बार संघ के भवन के द्वितीय तल्ले पर टेबल नंबर 20 पर एक आवश्यक बैठक हुई इस बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने किया उन्होंने बताया कि पुराने कोर्ट परिसर में बार भवन के अंदर अधिवक्ता श्री राम दुबे स्वयं एक टेबल जो कोने में है वहां पर बैठे हुए सभी अधिवक्ताओं को बाहर कर दिए और काफी संख्या में अधिवक्ताओं के बैठने का कुर्सी रखे हुए हैं परेशान अधिवक्ता गण अपना रोज का कार्य निष्पादित करने के लिए पुराने कोर्ट परिसर में बाहर झोपड़ी नुमा जगह पर बैठकर अपना कार्य करते हैं उनके साथ उनके सहयोगी नोटरी पब्लिक टाइपिस्ट वेंडर्स चाय बनाने वाले भुजा बेचने वाले आदि लोग अपना कार्य करते हैं श्रीराम दुबे ने उन सभी बाहर बैठे हुए लोगों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए झारखंड उच्च न्यायालय में रीट पिटीशन संख्या 4838/2026 दाखिल किया जिसमें दिनांक 9 जुलाई 2026 को उच्च न्यायालय ने यह कहकर खारिज कर दिया कि यह सब काम देखने के लिए उपायुक्त को करना है उसके बाद श्रीराम दुबे ने पुनः एल पी ए संख्या 464/2026 झारखंड उच्च न्यायालय के डबल बेंच में दाखिल किया जिसमें दिनांक 21 सितंबर 2026 को उपयुक्त के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि वहां अस्थाई रूप से किसी तरह का अतिक्रमण नहीं है वहां रोज का काम निष्पादित करने के लिए लोग अपना झोपड़ी नुमा जगह बनाकर बैठते हैं और एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला बार संघ के अध्यक्ष समिति का सदस्य रहेंगे और उनके देखरेख में सारे अधिवक्ताओं नोटरी पब्लिक टाइपिस्ट वेंडर्स और रोज कमाने वाले लोगों की सुनिश्चित व्यवस्था की जाएगी इसके बाद उक्त याचिका को डिस्पोज कर दिया गया मुख्य रूप से इस बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा रमन जी ओझा ओमप्रकाश मिश्रा अमित कुमार मनोज भूषण प्रसाद अरुण बहादुर के साथ-साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे




