यूजीसी – नीट में सोना देवी विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन दो छात्रों ने हासिल की सफलता असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए हुए योग्य
सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के दो मेधावी छात्रों ने यूजीसी - नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र आदित्य कुमार ने विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यूजीसी - नीट परीक्षा में 300 में 200 अंक प्राप्त किए तथा 97.5 परसेंटियल स्कोर हासिल किया। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है

यूजीसी – नीट में सोना देवी विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
दो छात्रों ने हासिल की सफलता असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए हुए योग्य

घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम- सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के दो मेधावी छात्रों ने यूजीसी – नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र आदित्य कुमार ने विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यूजीसी – नीट परीक्षा में 300 में 200 अंक प्राप्त किए तथा 97.5 परसेंटियल स्कोर हासिल किया। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।
इसी प्रकार इतिहास विभाग के छात्र अमन शरण ने विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यूजीसी – नीट परीक्षा में 300 में 186 अंक प्राप्त करते हुए शानदार 99.7 परसेंटियल स्कोर हासिल किया। उन्होंने भी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।
शॉर्टकट नहीं, विषय की मूल अवधारणाओं पर दें ध्यान” — डॉ. शिवचन्द्र झा
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले UG एवं PG के पाठ्यक्रम का गहन एवं व्यवस्थित अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ ही UGC-NET की सभी इकाइयों की मूल अवधारणाओं को समझते हुए नियमित अभ्यास करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शॉर्टकट की बजाय विषय की थ्योरी एवं मूल अवधारणाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सही दिशा में तैयारी सफलता का आधार है।
डॉ. झा ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य को केंद्र में रखकर निरंतरता, समर्पण और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ता है, तो सफलता उससे दूर नहीं रह सकती। सफलता किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, सही रणनीति और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है
उन्होंने दोनों छात्रों को आगे शोध के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि Ph.D. में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नवाचार, मौलिक शोध, नए ज्ञान के सृजन तथा समाज और इतिहास से जुड़े अनछुए तथ्यों एवं छिपे हुए साक्ष्यों को सामने लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
विद्यार्थियों की मेहनत विश्वविद्यालय की पहचान है — डॉ. कंचन सिन्हा
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिन्हा ने दोनों छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि UGC-NET में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल दोनों छात्रों के लिए बल्कि पूरे सोना देवी विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए और उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सफलता है” — कुलसचिव डॉ. नीत नयना
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि UGC-NET जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी आदित्य कुमार एवं अमन शरण की सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता एवं समर्पण के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों की सफलता ही विश्वविद्यालय की वास्तविक उपलब्धि है — कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने दोनों छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी विश्वविद्यालय की वास्तविक उपलब्धि होती है। UGC-NET में दोनों छात्रों की सफलता से सोना देवी विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव — कुलाधिपति प्रभाकर सिंह
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि UGC-NET में सफलता प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। सही मार्गदर्शन अनुशासन और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, शोध, नवाचार, कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़कर एक सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के दोनों विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों को भी छात्रों के मार्गदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष
UGC-NET परीक्षा में आदित्य कुमार के 97.5 परसेंटटियल और अमन शरण के 99.7 परसेंटटियल के साथ सफलता प्राप्त करने पर सोना देवी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।




