Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने ऊर्जा के साथ किया सामूहिक योगाभ्यास

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने अपने केन्द्रीय कार्यालय सभागार में दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने ऊर्जा के साथ किया सामूहिक योगाभ्यास

जमशेदपुर- आज 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने अपने केन्द्रीय कार्यालय सभागार में दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया।
इस योगाभ्यास में समाज की केन्द्रीय कमिटी, क्षेत्रीय कमिटी, महिला कमिटी एवं युवा साथियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
योग शिक्षिका संगीता शर्मा एवं अशोक शर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित योग साधकों को योग का महत्व और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि अगर डॉक्टर और दवाइयों से दूरी बनानी है तो योग को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे, स्वयं योग करेंगे और दूसरों को भी योग एवं सात्विक जीवन की महत्ता समझाएंगे। सभी ने *”योग करें, रोज करें”* का नारा लगाकर इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प दोहराया। अन्त में सभी साधकों ने सत्तु का शर्वत का लुफ्त उठाया और जोड़दार ठहाकों के साथ प्रत्येक रविवार को सुबह 6:00 बजे से समाज के सभागार में नियमित योगाभ्यास के घोषणा के साथ सत्र का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!