पीएम मोदी की लोकप्रियता में गिरावट जन्मदिन पर दिया जलवाना ड्रामा,बिहार सहित देश के दर्जन भर प्रदेश बाढ़ से ग्रस्त हैं जनता त्राहि त्राहि कर परेशान है – कैलाश यादव
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिया जलवाकर मजाक का पात्र बनने का काम किया है राजद की ओर से मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित है

पीएम मोदी की लोकप्रियता में गिरावट जन्मदिन पर दिया जलवाना ड्रामा,बिहार सहित देश के दर्जन भर प्रदेश बाढ़ से ग्रस्त हैं जनता त्राहि त्राहि कर परेशान है – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिया जलवाकर मजाक का पात्र बनने का काम किया है
राजद की ओर से मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित है
श्री यादव ने कहा कि देश के दर्जन भर प्रदेश बाढ़ के चपेट में है बिहार में लगभग 15 जिले को बाढ़ प्रभावित शेत्र घोषित किया गया है यहां के लोग बेघर होने के साथ त्राहिमाम त्राहिमान कर रहे हैं ! खाने पीने से लेकर जान माल का खतरा बढ़ गया है और जीवंत दिनचर्या खराब हो गया है
राजद की ओर से कैलाश यादव का कहना है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर अगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के जीवन पालन के लिए जरूरी समान खाने पीने एवं छत की जरूरत पूर्ति करने का कार्य होना चाहिए लेकिन बच्चों के परेशानी को दूर करने के बजाय दिए जलाकर ड्रामेबाजी किए जा रहें हैं
श्री यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट हुई है इसलिए दिया जलाकर लोगों में चर्चा का विषय बनवाना चाहते हैं लेकिन देश की जनता ने दिया जलाने वाले इस कृत पर समर्थन नहीं किया ! देशवासी बेरोजगारी महंगाई और असुरक्षा स्वास्थ चिकित्सा और सही शिक्षा के अभाव से परेशान हैं
देश के लगभग 40 फीसदी युवा Zen जी अपने उज्जवल भविष्य को लेकर सड़क पर आंदोलनरत है और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर दिया जलाया जा रहा है !
भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी को भगवान की तरह पेश कर रहे जिसे लोगों में नकारात्मक प्रतिक्रिया है
विदित है कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सौ फीसदी टैरिफ लगाकर भारत को झटका दिया और राष्ट्र के लोगों को कमजोर करने का काम किया निश्चित रूप से आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी
राजद की ओर से सलाह है कि पीएम मोदी जुमलेबाजी और झूठे सपने दिखाने बंद करे और ध्रुवीकरण व नफरत की राजनीति छोड़कर जनहित के पक्ष में काम करे अन्यथा 5 वर्ष का टर्म पूरा करना मुश्किल होगा


