झारखंड में चुनाव आयोग से एस. आई. आर की समय सीमा बढ़ाने की मांग
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति(झारखंड सरकार) के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने चुनाव आयोग से एस. आई. आर फॉर्म भर कर जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि झारखंड में एस आइ आर पूर्ण करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है। विदित हो कि कुछ लोगों के बाहर होने के कारण और बहुत से लोगों के घरों के स्थानांतरण के कारण बी एल ओ को उन तक पहुंच पाना कठिन हो रहा है और इसमें समय लग रहा है, इसके साथ-साथ किसानों के धान की रोपनी का समय चल रहा है एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में समय लग रहा है। कुछ मतदाताओं के माता-पिता एवं रिश्तेदारों की 20002- 2003 की मतदाता सूची दूसरे प्रदेशों से संबंधित है

जमशेदपुर- झारखंड में चुनाव आयोग से एस. आई. आर की समय सीमा बढ़ाने की मांग
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति(झारखंड सरकार) के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने चुनाव आयोग से एस. आई. आर फॉर्म भर कर जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि झारखंड में एस आइ आर पूर्ण करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है।
विदित हो कि कुछ लोगों के बाहर होने के कारण और बहुत से लोगों के घरों के स्थानांतरण के कारण बी एल ओ को उन तक पहुंच पाना कठिन हो रहा है और इसमें समय लग रहा है, इसके साथ-साथ किसानों के धान की रोपनी का समय चल रहा है एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में समय लग रहा है। कुछ मतदाताओं के माता-पिता एवं रिश्तेदारों की 20002- 2003 की मतदाता सूची दूसरे प्रदेशों से संबंधित है जहां से उसे हासिल कर मंगवाने में समय लग रहा है जिसके कारण बहुत से मतदाताओं का एस आई आर अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। कुछ भारतीय नागरिक एवं मतदाता जो दूसरे देशों में रोजी -रोजगार के लिए गए हुए हैं उनको भी छुट्टी लेकर यहां आने में समय लग रहा है जिसके लिए उन्हें भी कुछ समय चाहिए। अतः झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से निवेदन है कि वह इसकी (SIR) की समय सीमा बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 तक करने की कृपा करें ताकि सभी मतदाता ओं की सहभागिता इसमें सुनिश्चित हो सके। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है। उक्त जानकारी रियाजुद्दीन खान कांग्रेस नेता (बी एल ए- 2) सह सदस्य, 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति, झारखंड सरकार (पूर्वी सिंहभूम),जमशेदपुर ने दी है


