Uncategorized

उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लंबित योजनाओं में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लंबित योजनाओं में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

सरायकेला-खरसावां- समाहरणालय सरायकेला सभागार में आज उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न कार्य प्रमंडलों द्वारा योजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति एवं स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति तथा लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

PMABHIM एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पूर्ण हो चुकी योजनाओं से संबंधित लंबित भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि भुगतान से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

सभी कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में वन विभाग से संबंधित NOC की समस्याओं का संबंधित विभाग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही NOC अथवा अन्य विभागीय स्वीकृति के कारण लंबित योजनाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय तथा कार्यस्थल स्तर पर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा स्वीकृत योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर संबंधित क्षेत्र के लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में भवन निर्माण, विद्युत, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल समेत विभिन्न कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!