Uncategorized

सदर अस्पताल सरायकेला में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, 10 से 30 सितंबर तक विद्यालय एवं महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल, सरायकेला में जिला स्वास्थ्य समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने की

सदर अस्पताल सरायकेला में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, 10 से 30 सितंबर तक विद्यालय एवं महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान

सरायकेला खरसावां- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल, सरायकेला में जिला स्वास्थ्य समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने की

इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “Changing the Narrative on Suicide” (आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना) तथा आहवान “Start the Conversation” (बातचीत शुरू करें) है। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम के संबंध में जागरूकता बढ़ाने तथा मानसिक संकट की स्थिति में समय पर सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मानसिक तनाव एवं संकट के संभावित संकेतों की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि मानसिक परेशानी की स्थिति में परिवार, मित्र, शिक्षक अथवा स्वास्थ्यकर्मी से संवाद करना तथा आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करना महत्वपूर्ण है।

विद्यालय एवं महाविद्यालयों में 10 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

जिले में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के तहत 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सहयोग, आत्महत्या के चेतावनी संकेतों तथा समय पर सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 1800-891-4416 पर निःशुल्क एवं 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रसार तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. अनिर्बान महतो, डॉ. श्वेता कुमारी पुष्कर भूषण (DPA, जिला NCD कोषांग, सरायकेला), अशोक यादव (NTCP कंसल्टेंट, जिला NCD कोषांग, सरायकेला सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!