सोनारी में स्वर्ण वर्णिक समाज की सोनारी शाखा के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
समाज की एकता,संगठन को मजबूत करने और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर इस बैठक में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का आयोजन सोनारी स्थित पुराने सी पी क्लब में किया गया। संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई

जमशेदपुर- जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्ण वर्णिक समाज की सोनारी शाखा के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

समाज की एकता,संगठन को मजबूत करने और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर इस बैठक में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का आयोजन सोनारी स्थित पुराने सी पी क्लब में किया गया। संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई.समाज के लोगों से बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुये। सोनारी मंडल का अध्यक्ष राजू कुमार दास को सर्वसम्मति से चुना गया वहीं महिला शाखा की मंडल अध्यक्ष सोनाली पोद्दार को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा की समाज को आगे लेकर जाना है सबसे बड़ी समस्या रहती है शिक्षा की उस पर हम लोगों का ध्यान रहेगा की शिक्षा को मजबूत करेंगे तब हमारा समाज और भी मजबूत होगा।


