Uncategorized

अमृतवेला समागम में नन्हीं खुशी कौर ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

बिष्टुपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को आयोजित अमृतवेला समागम के दौरान एक वर्ष की नन्हीं बच्ची खुशी कौर का जन्मदिन धार्मिक वातावरण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन 'अमृतवेला परिवार' के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया

अमृतवेला समागम में नन्हीं खुशी कौर ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को आयोजित अमृतवेला समागम के दौरान एक वर्ष की नन्हीं बच्ची खुशी कौर का जन्मदिन धार्मिक वातावरण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन ‘अमृतवेला परिवार’ के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।
बिस्टुपुर गुरुद्वारा निवासी सरदार अजीत सिंह की सुपुत्री खुशी कौर ने अपना पहला जन्मदिन केक और पारंपरिक समारोहों के बजाय गुरुद्वारा साहिब में गुरुबाणी कीर्तन और ‘आसा की वार’ के गायन के बीच मनाया। संगत के साथ मिलकर गुरु घर में माथा टेकते हुए उन्होंने गुरु की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समागम में जमशेदपुर की सिख संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुबाणी रस का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

अमृतवेला परिवार के सेवादारों ने बताया कि इस समागम का उद्देश्य संगत को अमृतवेला, ‘आसा की वार’ और पवित्र गुरुबाणी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस पहल को जमशेदपुर की संगत का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते आगामी अमृतवेला समागम का आयोजन मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अमृतवेला परिवार ने जमशेदपुर की समस्त संगत के प्रति उनके अभूतपूर्व सहयोग, अगाध श्रद्धा और निरंतर सहभागिता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। बिस्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और स्त्री सत्संग सभा का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!