भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसदन में किया स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के रविवार को जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसदन में किया स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी
जमशेदपुर – झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के रविवार को जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी ली एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर पूरी सक्रियता से कार्य करने का आहवान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी मौजूद रहे।


