Uncategorized

ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से भव्य विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या

जमशेदपुर के मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में इस वर्ष भी भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले इस पूजा समारोह की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। वहीं 19 सितंबर को प्रसिद्ध भक्ति गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी। पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं

ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से भव्य विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या

जमशेदपुर- जमशेदपुर के मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में इस वर्ष भी भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले इस पूजा समारोह की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। वहीं 19 सितंबर को प्रसिद्ध भक्ति गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी। पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर एक बार फिर भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष भी भव्य श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
पूजा समारोह को लेकर संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।
आयोजन की शुरुआत 17 सितंबर की सुबह 10 बजे भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगी दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा।
इसके बाद शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, जो 18 सितंबर की शाम तक चलेगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 19 सितंबर की भक्ति संध्या होगी। शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी।
आयोजकों को उम्मीद है कि भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया जाएगा।
वहीं, 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। झांकी ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय परिसर से निकलकर स्वर्णरेखा नदी पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!