Uncategorized
भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी फूड प्लाजा सिदगोड़ा मिथिलांचल में शारदीय नवरात्र पूजा हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया
पुरोहित पंडित गोविंद झा ने विधि विधान के साथ महासचिव धर्मेश कुमार झा से वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि का पूजन किया यहां की पूजा पूर्ण रूप से मिथिलांचल परम्परानुसार वैदिक पद्धति से दसों दिन किया जाता है

जमशेदपुर- आज भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी फूड प्लाजा सिदगोड़ा मिथिलांचल में शारदीय नवरात्र पूजा हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया।

पुरोहित पंडित गोविंद झा ने विधि विधान के साथ महासचिव धर्मेश कुमार झा से वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि का पूजन किया यहां की पूजा पूर्ण रूप से मिथिलांचल परम्परानुसार वैदिक पद्धति से दसों दिन किया जाता है जिसमें जमशेदपुर आदित्यपुर सहित सभी मिथिला वासी सम्मिलित होते हैं।कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा एवं प्रमोद मिश्रा महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, संयोजक राजेश कुमार झा, दिलीप झा , चंद्रभाल झा श्याम कांत ठाकुर सहित मिथिलांचल के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।




