Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से जमशेदपुर पहुंची पवित्र कलश यात्रा का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ हुआ अभिनंदन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण रहे मौजूद

डोबो पुल से सोनारी भूतनाथ मंदिर तक गूंजे संत गुरु रविदास जी के जयघोष

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से जमशेदपुर पहुंची पवित्र कलश यात्रा का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ हुआ अभिनंदन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण रहे मौजूद

डोबो पुल से सोनारी भूतनाथ मंदिर तक गूंजे संत गुरु रविदास जी के जयघोष

जमशेदपुर- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में रांची से निकली कलश यात्रा के जमशेदपुर पहुंचने पर सोनारी मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा, गुरु वंदना और “जय गुरु रविदास” के गगनभेदी जयघोषों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वागत के उपरांत कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए, श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाये रखा। यात्रा के स्वागत में जनसमूह की उमड़ी आस्था और उत्साह ने पूरे आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। भाजपा ने बताया कि सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में यह पवित्र कलश आगामी 15 दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए स्थापित रहेगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रेरणास्रोत हैं। काशी से लौहनगरी जमशेदपुर लायी गई यह पवित्र मिट्टी केवल संत गुरु रविदास जी के उन अमर विचारों और आदर्शों का प्रतीक है, जिन्होंने सदियों से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता के मूल्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहा है। संत गुरु रविदास जी जैसे महान संतों के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक सौहार्द, सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह संदेश दिया कि मानव मात्र एक समान है और समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता एवं समरसता में निहित है। आज जब समाज को एकजुट रखने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता है, तब उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कलश यात्रा देशभर में संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पावन अभियान है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर बनारस से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा जमशेदपुर की पावन धरा पर पहुंची है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। पार्टी के कार्यकर्ता उनके विचार और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संत रविदास जी ने कहा था – ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न’। उनके इस स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार निरंतर गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है।

पांच सदस्यीय समिति मिट्टी कलश लेकर पहुंची जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के पांच सदस्यीय समिति रांची से कलश लेकर जमशेदपुर पहुंचे। जिसमें जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, पीके करूवा एवं शंभु राम शामिल थे।

कलश यात्रा के स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, पोरेश मुखी, अमित अग्रवाल, नीलू मछुआ, सागर राय, सोनू ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, मंडलाध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, मारुति नंदन पांडेय, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा, प्रकाश दुबे, दिलीप पासवान, अबु अशरफ, मीरा शर्मा, संगीता शर्मा, संगीता लोधी, सीमा दास, चंचल भाटिया, शुक्ला हलदर, जया शर्मा, मधुमाला समेत अन्य मौजूद रहे।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!