जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार, प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा
जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों ,मोर्चा अध्यक्षों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। नई कमेटी में पार्टी के अनुभवी, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई जिला कमेटी में कुलविंदर सिंह पन्नू एवं वीर सिंह देवगम को महासचिव, जबकि एम. चंद्रशेखर राव, मनोरंजन महतो, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, गणेश नायर, अशोक कुमार सिंह, शेषनाथ पाठक, परमजीत श्रीवास्तव, दिनेश्वर कुमार एवं प्रवीण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है

जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार, प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों ,मोर्चा अध्यक्षों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। नई कमेटी में पार्टी के अनुभवी, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई जिला कमेटी में कुलविंदर सिंह पन्नू एवं वीर सिंह देवगम को महासचिव, जबकि एम. चंद्रशेखर राव, मनोरंजन महतो, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, गणेश नायर, अशोक कुमार सिंह, शेषनाथ पाठक, परमजीत श्रीवास्तव, दिनेश्वर कुमार एवं प्रवीण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सचिव के रूप में कन्हैया ओझा, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार अशोक सिंह, मनोज सिंह, सुजीत झा, हरविंदर सिंह, विनोद सिंह, योगेंद्र किशोर सिंह, नीलरंजन श्रीवास्तव, असीम पाठक भरत पांडे एवं अभय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं आकाश शाह को जिला प्रेस प्रवक्ता, संजीव सिंह को कोषाध्यक्ष तथा विजय सिंह को संगठन समन्वयक बनाया गया है।
इसके अलावा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। अमृता मिश्रा को महिला मोर्चा, प्रकाश कोया को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, राजेश प्रसाद को अनुसूचित जाति मोर्चा, दिनेश कुमार सिंह को श्रमिक प्रकोष्ठ, विजय राव को क्रीड़ा प्रकोष्ठ तथा प्रेम सक्सेना को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रखंड अध्यक्ष :पोटका से यशराज मुर्मू, डुमरिया से बृहस्पति कर्मकार घाटशिला से स्वारिक शुक्ला, मुसाबनी से पप्पू सिंह पटमदा से मिहिर कुमार महतो, बोड़ाम से सुधांशु मंडल कमलपुर से सागर महतो, जमशेदपुर प्रखंड से उपेंद्र सिंह तथा चाकुलिया से संजय कालिंदी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह अनिल प्रकाश ठाकुर, मोहम्मद अनवर, दीपक सुंडी, लक्ष्मण मिंज, रविंद्र सिंह, विनय कुमार सिन्हा, अशोक कुमार अधिवक्ता, त्रिलोचन सिंह, रंजीत कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह रिजवान अली, मंगलानंद, रविंद्रनाथ मिश्रा, मुनेश्वर महतो दशरथ चौधरी, बी.के. सिंह, महेंद्र सिंह शेखावत चंद्र किशोर, अनूप कुमार, कन्हाई लाल मांडी, अनिल पातर नीरज सिंह, राजेश कुमार, अभिजीत चंद्र, शिबू मुखी, दर्शन सिंह, सिमरन सिंह, दिनेश कुमार, संजय कुमार झा, शंभू झा,हितेश ठक्कर,गणेश चंद्र,सुनील गुप्ता,राजेश बरनवाल को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कमेटी के गठन से पूर्वी सिंहभूम में संगठन को और मजबूती मिलेगी। पार्टी को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा जनता दल (यू) की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना नई कमेटी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आहवान किया।




