साकची हाईस्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन के चौथे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 युनिट रक्त संग्रह हुआ
साकची हाईस्कूल के 78वें वर्ष एवं शिक्षक दिवस को अवसर पर दिनांक 6 सितंबर 2026 को साकची हाईस्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन एवं 2002 वर्ष के एलुमिनाई के पहल पर स्कूल प्रांगण में सफलता पूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें एलुमिनाई 2002 बैच के प्रणव सरकार के नेतृत्व में जहां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, वहीं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया. टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा अन्य सहयोगियों में जमशेदपुर अखंड मंडली ने अपना सहयोग प्रदान किया

साकची हाईस्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन के चौथे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 युनिट रक्त संग्रह हुआ

जमशेदपुर – साकची हाईस्कूल के 78वें वर्ष एवं शिक्षक दिवस को अवसर पर दिनांक 6 सितंबर 2026 को साकची हाईस्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन एवं 2002 वर्ष के एलुमिनाई के पहल पर स्कूल प्रांगण में सफलता पूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें एलुमिनाई 2002 बैच के प्रणव सरकार के नेतृत्व में जहां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ,

वहीं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया. टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा अन्य सहयोगियों में जमशेदपुर अखंड मंडली ने अपना सहयोग प्रदान किया. रक्तदान शिविर की शुरुआत जमशेदपुर न्यायालय के सीजेएम विशाल गौरव, समाजसेवी पूर्वी घोष, तापसी बोस, वरीय अधिवक्ता रत्नेश्वर चक्रवर्ती, एस एस दुवे, आर एन चौवे, प्रणव कुमार घोष, देवाशीष नाहा, देवब्रत पाॅल, धर्मेंद्र सोनकर ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया और शाम वेला तक 55 रक्तवीर योद्धाओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान को पुरा किया.

बहुत ही सुसज्जित वातावरण में, स्कूल के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से सभी रक्तवीर योद्धाओं को गर्मजोशी से स्वागत किया. रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को जमशेदपुर ब्लड सेंटर, टीम पीएसएफ एवं साकची हाई स्कूल एलुमिनाई के सदस्यों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर स्कूल के वरीय शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ समाजसेवी पुरवी घोष,शिवानी घोष, मुक्ति सरकार, अमिताभ पात्रों, सरत चंद्र सारंगी, बोलाई पांडा, उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते नजर आए. अंत में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन के लिए टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने स्कूल के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया

आज ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर साकची गर्ल्स हाईस्कूल में जमशेदपुर अखंड मंडली, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, तथा साकची उच्च विद्यालय एल्यूमिनी एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान सुबह 9:00 से संध्या 4:00 बजे तक चला कल 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया रक्तदान कर भारत के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया मुख्य रूप से इस आयोजन में संस्था के सभी वरीय पदाधिकारी गण एवं अधिवक्ता प्रणव सरकार सुनील कुमार मोहंती सजल चटर्जी शिवकुमार उर्फ शिबू दादा शांतनु कुमार डॉक्टर शिव बहादुर सिंह के साथ-साथ महिला अधिवक्ता भी मौजूद थी


