Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात तड़ीपार अपराधकर्मी और कथित ड्रग्स पैडलर मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ भी शामिल है। आरोप है कि खुर्शीद अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपराधकर्मी मो. निजाम की हत्या की योजना बना रहा था

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=WjrJBuDTpfxf3nAB

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात तड़ीपार अपराधकर्मी और कथित ड्रग्स पैडलर मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ भी शामिल है। आरोप है कि खुर्शीद अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपराधकर्मी मो. निजाम की हत्या की योजना बना रहा था।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=buN5J5jQn-8HIZNE

पुलिस को 21 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी पर बने रेलवे पुल के बेसमेंट के निकट कुछ अपराधी हथियारों के साथ जमा हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=P4CU2_dUhQxVwsIm

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत चार आरोपियों को खरकई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान मो. शहजादा के पास से एक देशी पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन और चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं।
पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईदगाह मैदान के पास से पांच अन्य आरोपियों और एक नाबालिग को भी पकड़ा। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर शिव घाट स्थित रिसाइक्लिंग प्लांट के पास छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। वहीं, पटनहिया मोहल्ला मैदान के किनारे से एक जिंदा गोली और एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान 19 जुलाई को जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने मो. निजाम की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुराने विवाद और कथित आर्थिक लेन-देन को लेकर रंजिश थी।
वहीं, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. शहजादा ने भी मो. निजाम के साथ पुरानी दुश्मनी की बात बताई है। इसी रंजिश के चलते वह भी खुर्शीद के गिरोह के संपर्क में आया और हथियार एवं गोलियों की व्यवस्था में शामिल हुआ।
पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसके अलावा पुलिस के अनुसार, मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पहले से जिला बदर था। इसके बावजूद जिले में प्रवेश कर कथित तौर पर अपराध की साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी JCCA के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के खिलाफ जुगसलाई, बिष्टुपुर और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार और गोली की आपूर्ति कहां से की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!