गृहरक्षक द्वारा अपना परिचय भी थाना प्रभारी को दिया गया इसके उपरान्त भी थाना प्रभारी के द्वारा रस्सी से बांधकर गृहरक्षक जवान को पीटा गया
इस घटना की गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ घोर निन्दा करते हुए हजारीबाग अंगो थाना प्रभारी जानू कुमार के किए गए इस कुकृत्य पर नाराजगी जाहीर करते हुए मुख्यमंत्री एवं होमगार्ड के डीजी से इस घटित घटना की जांच निष्पक्ष रुप करवाते हुए दोषी थाना प्रभारी के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग करते है एक वर्दीधारी होमगार्ड जवान को रस्सी से बांधकर पीटा जाना कहीं से न्यायोचीत नहीं है

हजारीबाग- गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा ने उक्त आश्य की जानकारी देते हुए बताया कि मनोज कुमार गृह रक्षक अपने एक परिचित जान से मुलाकात हेतु गया था वह अपनी गाडी थाना परिसर में खडा किया इस बीच हजारीबाग जिला के अंगो थाना के प्रभारी जो सिविल ड्रेस में थे वह उन्हें पहचानता नहीं थे गाड़ी थाना परिसर में खड़ी करने को लेकर गृहरक्षक मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी से कहा सुनी हो गई जबकि गृहरक्षक द्वारा अपना परिचय भी थाना प्रभारी को दिया गया इसके उपरान्त भी थाना प्रभारी के द्वारा रस्सी से बांधकर गृहरक्षक जवान को पीटा गया इस घटना की गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ घोर निन्दा करते हुए हजारीबाग अंगो थाना प्रभारी जानू कुमार के किए गए इस कुकृत्य पर नाराजगी जाहीर करते हुए मुख्यमंत्री एवं होमगार्ड के डीजी से इस घटित घटना की जांच निष्पक्ष रुप करवाते हुए दोषी थाना प्रभारी के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग करते है एक वर्दीधारी होमगार्ड जवान को रस्सी से बांधकर पीटा जाना कहीं से न्यायोचीत नहीं है तथा पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा करता है जिससे आमजनता के बीच पुलिस कि छवि धूमिल हो रही है कुछ पदाधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर मनमाने तरीके से कानून एवं संविधान को ताक पर रखकर कार्य कर रहे हैं जिससे पुलिस विभाग और सरकार की छवि ख़राब हो रही है मुख्यमंत्री ऐसे दोषी पदाधिकारियों पर अविलंब लगाम लगाएं ताकि आम जनता के बीच सरकार के प्रति आस्था बनी रहे



