Uncategorized

डिजिटल हुई रामगढ़िया सभा वेबसाइट लांच, मिलेगा इतिहास, वर्तमान और मेट्रिमोनियल

अपने स्थापना का 116 साल पूरी कर चुकी संस्था रामगढ़िया सभा अब डिजिटल हो गई है। स्वतंत्रता दिवस एवं सावन समारोह के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में ट्रस्टीज, अध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी एवं समाज रत्न ने संयुक्त रूप से वेब साइट की लांचिंग की। रामगढ़िया बिरादरी की संस्था की इस वेबसाइट में संस्था का इतिहास, वर्तमान, कार्यकारिणी, आजीवन सदस्य, फोटो गैलरी है। अध्यक्ष केपी सिंह बंसल के अनुसार सुयोग्य पात्र वर वधू की खोज में होने वाले परेशानियों के मद्दे मेट्रिमोनियल की सुविधा नाम मात्र शुल्क के साथ की गई है

डिजिटल हुई रामगढ़िया सभा वेबसाइट लांच, मिलेगा इतिहास, वर्तमान और मेट्रिमोनियल

जमशेदपुर- अपने स्थापना का 116 साल पूरी कर चुकी संस्था रामगढ़िया सभा अब डिजिटल हो गई है। स्वतंत्रता दिवस एवं सावन समारोह के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में ट्रस्टीज, अध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी एवं समाज रत्न ने संयुक्त रूप से वेब साइट की लांचिंग की।
रामगढ़िया बिरादरी की संस्था की इस वेबसाइट में संस्था का इतिहास, वर्तमान, कार्यकारिणी, आजीवन सदस्य, फोटो गैलरी है। अध्यक्ष केपी सिंह बंसल के अनुसार सुयोग्य पात्र वर वधू की खोज में होने वाले परेशानियों के मद्दे मेट्रिमोनियल की सुविधा नाम मात्र शुल्क के साथ की गई है। महासचिव ताजबीर सिंह कलसी के अनुसार ग्लोबलाइजेशन डिजिटलाइजेशन के दौर में देश-विदेश के रामगढ़िया बिरादरी के जेन जी और अल्फा पीढ़ी एक दूसरे के करीब आएंगे।
ट्रस्टी शैलेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने का आहवान किया।
सचिव सतिंदर सिंह बब्बू ने विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में देश की जरूरत को देखते हुए अन्य ट्रेड बढ़ाने की जानकारी दी। इंस्टिट्यूट के निदेशक बलवंत सिंह बंसल, निदेशक नरेंद्र सिंह ओशन और बिरादरी के होनहार मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ट्रस्टी दविंदर सिंह, ट्रस्टी अमरदीप सिंह, ट्रस्टी हरदीप सिंह, एवं आजीवन सदस्य परिवारिक मेंबर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
देश भक्ति गीत-संगीत के साथ ही पंजाबी लोक नृत्य का कार्यक्रम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!