Uncategorized

एलआईसी का 70वाँ स्थापना दिवस आदित्यपुर शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर आदित्यपुर शाखा में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की शिक्षाविद् डॉ. त्रिपुरा झा को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शाखा प्रबंधक प्रवीण सुवानिया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन आलोक झा ने किया

एलआईसी का 70वाँ स्थापना दिवस आदित्यपुर शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया

आदित्यपुर- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर आदित्यपुर शाखा में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की शिक्षाविद् डॉ. त्रिपुरा झा को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शाखा प्रबंधक प्रवीण सुवानिया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन आलोक झा ने किया।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. त्रिपुरा झा ने अपने संबोधन में एलआईसी की 70 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एलआईसी ने अपने सात दशकों के सफर में देशवासियों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वयं को देश की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक विश्वसनीय बीमा संस्था के रूप में स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि एलआईसी केवल बीमा सुरक्षा प्रदान करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि नारी सशक्तीकरण, बाल शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। एलआईसी की विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ उसके व्यापक सामाजिक सरोकार और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
डॉ. त्रिपुरा झा ने कहा कि एलआईसी का 70वाँ स्थापना दिवस केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि संस्था के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने इसे “संकल्प दिवस” की संज्ञा देते हुए एलआईसी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को शुभकामनाएँ और हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। समारोह ने एलआईसी की गौरवशाली यात्रा, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को एक बार फिर रेखांकित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!