जमशेदपुर के आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी समेत कई थानों के बदले प्रभारी 26 पदाधिकारियों का हुआ तबादला
पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक उनके नाम के सामने अंकित थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है

जमशेदपुर के आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी समेत कई थानों के बदले प्रभारी 26 पदाधिकारियों का हुआ तबादला

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक उनके नाम के सामने अंकित थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है
जिला पुलिस वरीय अधीक्षक के आदेश के तहत जारी स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र गोलमुरी, साइबर अपराध थाना और अंचल निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
1. पु०नि० चन्दन कुमार — आजादनगर थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र गोलमुरी।
2. पु०नि० राजन कुमार — साइबर अपराध थाना से आजादनगर थाना प्रभारी।
3. पु०नि० भदूसूदन दे — सोनारी थाना प्रभारी से साइबर अपराध थाना।
4. पु०नि० संजय सुमन — गोलमुरी थाना प्रभारी से सोनारी थाना प्रभारी।
5. पु०नि० प्रशांत कु० सिंह — सीसीओआरओ से गोलमुरी थाना प्रभारी।
6. पु०नि० राजेन्द्र कु० मुंडा — घाटशिला थाना प्रभारी से परसुडीह थाना प्रभारी।
7. पु०नि० भूषण कुमार — साइबर अपराध थाना से घाटशिला थाना प्रभारी।
8. पु०नि० अविनाश कुमार — परसुडीह थाना प्रभारी से साइबर अपराध थाना।
9. पु०नि० शंकर कुमार — यातायात थाना प्रभारी, साकची से पुलिस केंद्र गोलमुरी।
10. पु०नि० नित्यानंद प्रसाद — मानगो थाना प्रभारी से यातायात थाना प्रभारी, साकची।
11. पु०नि० बिरेन्द्र कुमार — अंचल निरीक्षक, घाटशिला अंचल से मानगो थाना प्रभारी।
12. पु०नि० अजय कुमार — पुलिस केंद्र गोलमुरी से अंचल निरीक्षक, घाटशिला अंचल।
13. पु०अ०नि० शंकर प्रसाद कुशवाहा — बहरागोड़ा थाना प्रभारी से गोलमुरी थाना।
14. पु०अ०नि० रवि होनहागा — गोलमुरी थाना से बहरागोड़ा थाना प्रभारी।
15. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार-1 — बरसोल थाना प्रभारी से परसुडीह थाना।
16. पु०अ०नि० कुमार इन्द्रेश — बिष्टुपुर थाना से बरसोल थाना प्रभारी।
17. पु०अ०नि० सुनील कुमार भोक्ता — श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी से गोलमुरी थाना।
18. पु०अ०नि० पवन कुमार-1 — परसुडीह थाना से श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी।
19. पु०अ०नि० अशोक कुमार-2 — कमलपुर थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र गोलमुरी।
20. पु०अ०नि० धनंजय पासवान — कदमा थाना से कमलपुर थाना प्रभारी।
21. पु०अ०नि० मुकेश कु० साव — कोवाली थाना प्रभारी से साकची थाना।
22. पु०अ०नि० अमित कुमार चौधरी — साकची थाना से कोवाली थाना प्रभारी।
23. पु०अ०नि० अनुज कुमार सिंह — मुसाबनी थाना प्रभारी से परसुडीह थाना।
24. पु०अ०नि० करमपाल भगत — परसुडीह थाना से मुसाबनी थाना प्रभारी।
25. पु०अ०नि० पंचम तिग्गा — डुमरिया थाना प्रभारी से कदमा थाना।
26. पु०अ०नि० अमित कुमार-3 — मानगो थाना से डुमरिया थाना प्रभारी।
नए पदस्थापन पर योगदान का निर्देश
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापित थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठान में अविलंब योगदान देते हुए प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पदस्थापित सभी नए थाना प्रभारियों को अगले सात दिनों के अंदर योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।



