Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो की संवाददाता सम्मेलन पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि केंद्र में पिछले लंबे समय से भाजपा की सरकार है और विद्युत वरण महतो भी इसी अवधि में लगातार सांसद हैं

इसके बावजूद जब देश में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे, तब सांसद महतो ने संसद में छात्रों और युवाओं के भविष्य के पक्ष में कोई प्रभावी आवाज क्यों नहीं उठाई? आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयानबाजी करना महज ‘बयान बहादुरी’ है। परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद अब परीक्षाओं में अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि जिन मामलों की जांच पहले से केंद्रीय एजेंसियों के पास रही, उनमें दोषियों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मामलों में भाजपा सरकार की जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई? सांसद विद्युत वरण महतो को जनता के सामने इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो की संवाददाता सम्मेलन पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि केंद्र में पिछले लंबे समय से भाजपा की सरकार है और विद्युत वरण महतो भी इसी अवधि में लगातार सांसद हैं। इसके बावजूद जब देश में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे, तब सांसद महतो ने संसद में छात्रों और युवाओं के भविष्य के पक्ष में कोई प्रभावी आवाज क्यों नहीं उठाई? आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयानबाजी करना महज ‘बयान बहादुरी’ है।
परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद अब परीक्षाओं में अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि जिन मामलों की जांच पहले से केंद्रीय एजेंसियों के पास रही, उनमें दोषियों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मामलों में भाजपा सरकार की जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई? सांसद विद्युत वरण महतो को जनता के सामने इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत, उनके सपनों और उनके परिवारों की उम्मीदों पर सीधा हमला है। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई तमाम परीक्षाओं की गड़बड़ियों पर जवाब देना चाहिए।
परविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, लेन-देन और अनियमितताओं के खिलाफ कठोर रुख अपनाया है। दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों के हित में कार्रवाई की आवश्यकता बताना और उसके बाद राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करना गठबंधन सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले दरवाजे से छात्रों और युवाओं को भड़काने तथा उनके आक्रोश को राजनीतिक दिशा देने का प्रयास कर रही है। यदि भाजपा वास्तव में छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है तो उसे पहले केंद्र सरकार से जवाब मांगना चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में सामने आए परीक्षा संबंधी विवादों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब देशभर के छात्र और विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, तब भाजपा सांसद और भाजपा नेतृत्व उनके समर्थन में खड़े रहे। आज वही लोग छात्रों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं। जनता इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है।
परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा को लाखों-करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े इन गंभीर सवालों पर देश और प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कितनी भी बयानबाजी कर लें, लेकिन जनता उनसे उनके कार्यकाल की जवाबदेही जरूर मांगेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता के कठघरे में खड़ा किया जाएगा और इस मुद्दे पर आम जनता चुप बैठने वाली नहीं है। उक्त जानकारी
परविंदर सिंह अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!