जमशेदपुर में 21 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर
जमशेदपुर में 21 अगस्त को मिथिलेश झा फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त राजीव रंजन मुख्य अतिथि होंगे मिथलेश झा फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कल, 21 अगस्त 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर कैनेलाइट होटल जमशेदपुर में लगाया जाएगा

जमशेदपुर में 21 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर
जमशेदपुर- जमशेदपुर में 21 अगस्त को मिथिलेश झा फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त राजीव रंजन मुख्य अतिथि होंगे
मिथलेश झा फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कल, 21 अगस्त 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर कैनेलाइट होटल जमशेदपुर में लगाया जाएगा
इस रक्तदान शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर के जिलाधिकारी राजीव रंजन द्वारा किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से कैनेलाइट फाउंडेशन के अमलेश झा, निर्मल दीप, नवीन सिंह, आरती झा , मनीष पांडे एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के बिजय सिंह, राधे श्याम, प्रभुनाथ सिंह आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहेंगे और अपनी देखरेख में शिविर का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
आयोजकों ने शहर के तमाम जागरूक नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की मेडिकल टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
आयोजक: मिथलेश झा फाउंडेशन, कैनेलाइट फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी
स्थान: कैनेलाइट होटल, जमशेदपुर
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक


