सावन महोत्सव पर यूनाइटेड क्लब में सजा ‘सावन मिस एंड मिसेज क्वीन’ का मंच
बिस्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । इस दौरान माला गुप्ता एवं मीता घोष के नेतृत्व में 'सावन मिस एंड मिसेज क्वीन' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण साहू एवं पूर्वी घोष उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता में बॉलीवुड मिस इंडिया हर्षिका गुप्ता एवं मिस एशिया रूंजू सिन्हा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया

सावन महोत्सव पर यूनाइटेड क्लब में सजा ‘सावन मिस एंड मिसेज क्वीन’ का मंच

जमशेदपुर – बिस्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । इस दौरान माला गुप्ता एवं मीता घोष के नेतृत्व में ‘सावन मिस एंड मिसेज क्वीन’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण साहू एवं पूर्वी घोष उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता में बॉलीवुड मिस इंडिया हर्षिका गुप्ता एवं मिस एशिया रूंजू सिन्हा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर टैलेंट राउंड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=7aLzagv0XZUt_7BO
मिसेज कैटेगरी में हंसा लांबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं मिस कैटेगरी में स्नेहा भट्टाचार्य ने बाजी मारते हुए सावन क्वीन का ताज हासिल किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को बेहद खास बना दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला प्रतिभागियों ने भाग ली


