Uncategorized

आज़ादी के बाद पहली बार गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, 3.20 करोड़ की योजना का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना सरकार की। प्राथमिकता - संजीव सरदार

आज़ादी के बाद पहली बार गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, 3.20 करोड़ की योजना का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना सरकार की। प्राथमिकता – संजीव सरदार

पोटका – आजादी के करीब 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा के बीच ग्रामीणों को पक्की सड़क की सौगात मिलने जा रही है। पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा तक 3.30 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी।

जोजोगोड़ा के आगे सड़क भी नहीं थी, चार पहिया वाहन नहीं जा सकते थे

गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा तक किसी तरह कच्चा रास्ता था, लेकिन जोजोगोड़ा के आगे कई इलाकों में सड़क की सुविधा तक नहीं थी। स्थिति यह थी कि आज तक चार पहिया वाहन भी इन इलाकों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते थे। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

एंबुलेंस से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक होती थी परेशानी

सड़क नहीं होने का सबसे ज्यादा असर आपात स्थिति में देखने को मिलता था। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती थी और एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल होता था। वहीं बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते की स्थिति और खराब हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती थी।

वन क्षेत्र होने के कारण सड़क निर्माण में आई कई अड़चनें

ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा इलाका वन विभाग के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सड़क निर्माण की प्रक्रिया में कई तरह की प्रशासनिक एवं विभागीय अड़चनें सामने आईं। लंबे समय से सड़क की मांग के बावजूद योजना को धरातल पर उतारना आसान नहीं था। विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास और संबंधित विभागों के साथ पहल के बाद अब इस सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।

गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना सरकार की। प्राथमिकता – संजीव सरदार

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा के गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

विकसित पोटका के संकल्प के साथ हो रहा काम – विधायक

विधायक ने कहा कि गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा सड़क बनने से ग्रामीणों को सिर्फ बेहतर आवागमन की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि ‘विकसित पोटका’ उनका संकल्प है और इसी दिशा में क्षेत्र में लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी तरह की लापरवाही दिखाई देने पर तत्काल उन्हें सूचना दें। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को भी सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

सड़क के लिए विधायक ने लगातार प्रयास किया

सड़क निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास पर ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क की मांग की जा रही थी। विधायक को समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने लगातार पहल की, जिसके परिणामस्वरूप आज सड़क निर्माण का काम शुरू हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने के बाद एंबुलेंस, चार पहिया वाहन और स्कूली बच्चों के आवागमन में सबसे बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर माझी बाबा गौर पुराण, माझी बाबा राजा राम मार्डी, झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, चक्रधर महतो, हितेश भगत, भुवनेश्वर सरदार, रमेश सोरेन, भारत सरदार, कार्तिक सरदार, सागर सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!