बागबेड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई , प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में जख्मी युवक आशीष कुमार की मौत
बागबेड़ा थाना क्षेत्र में विगत 29 जुलाई को प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय आशीष कुमार की पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आशीष का पहले जमशेदपुर में इलाज कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले गए थे। अस्पताल के चिकित्सा प्रमाणपत्र में कई गंभीर चोटों और चिकित्सकीय जटिलताओं का उल्लेख किया गया है

बागबेड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई , प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में जख्मी युवक आशीष कुमार की मौत
जमशेदपुर – बागबेड़ा थाना क्षेत्र में विगत 29 जुलाई को प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय आशीष कुमार की पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद आशीष का पहले जमशेदपुर में इलाज कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले गए थे। अस्पताल के चिकित्सा प्रमाणपत्र में कई गंभीर चोटों और चिकित्सकीय जटिलताओं का उल्लेख किया गया है। इनमें पेल्विक हड्डियों में फ्रैक्चर, फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या, संक्रमण, गुर्दे की कार्यक्षमता प्रभावित होना और प्लेटलेट्स कम होना बताया गया है । मृत्यु के तरीके को लेकर जांच लंबित होने की बात भी प्रमाणपत्र में दर्ज है। विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक आशीष ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में यह आरोप लगाया था कि प्रेम संबंध को लेकर युवती के घर में उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, युवती के पिता ने अलग पक्ष रखते हुए आशीष पर उनकी बेटी के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब आशीष की मौत के बाद पुलिस के सामने इस मामले की जांच और भी गंभीर हो गई है। मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच के साथ आशीष के मोबाइल में मौजूद बातचीत, बैंक लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। वैसे पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी बागबेड़ा थाना के द्वारा बागबेड़ा कालोनी रोड़ नंबर तीन कुवंर सिंह मैदान के पास आज लड़की के घर में छापेमारी दल ने दबिश बनाया था लड़की के घर वाले इस मामले को लेकर फरार चल रहे हैं बागबेड़ा थाना के द्वारा लडके की मौत के बाद लड़की वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाना शुरू कर दिया है लेकिन लड़की वाले लोग फरार चल रहे हैं
इस घटना क्रम को लेकर बागबेड़ा कालोनी के लोगों के बीच भी तरह तरह की चर्चाओं के बीच बाज़ार गर्म है साथ ही पत्रकारों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है पुलिस प्रशासन इस घटना की निष्पक्षता से जांच कर रही है इस घटना को लेकर पुलिस जांच की भी काफी चर्चा की जा रही है



