Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कहीं कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं

उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्षद को किसी विषय पर कोई असंतोष या नाराजगी है, तो उसका समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा। मेरा उद्देश्य सभी को साथ लेकर मानगो के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। नगर निगम की हर योजना और विकास कार्य में पार्षदों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। एक मेयर के रूप में मेरे को जब मेरे पार्षद सम्मान देते हैं तो नाराजगी भी मेरे से ही जाहिर करना उनका हक हैं, कैप्टेन के रूप में मुझे प्रशंसा भी मिलेगी तो शिकायत भी मेरे ही हिस्से होगी, ये मेरा परिवार हैं और जो भी गलतफहमी हैं उसे मिल बैठकर दूर कर दिया जायेगा

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कहीं कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं

उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्षद को किसी विषय पर कोई असंतोष या नाराजगी है, तो उसका समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा। मेरा उद्देश्य सभी को साथ लेकर मानगो के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। नगर निगम की हर योजना और विकास कार्य में पार्षदों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

एक मेयर के रूप में मेरे को जब मेरे पार्षद सम्मान देते हैं तो नाराजगी भी मेरे से ही जाहिर करना उनका हक हैं, कैप्टेन के रूप में मुझे प्रशंसा भी मिलेगी तो शिकायत भी मेरे ही हिस्से होगी, ये मेरा परिवार हैं और जो भी गलतफहमी हैं उसे मिल बैठकर दूर कर दिया जायेगा।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि मानगो की जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। जनता ने हम सभी को विकास के लिए चुना है, इसलिए व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर जनहित में मिलकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी पार्षदों से सकारात्मक सुझाव देने और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के द्वार सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव खुले हैं। हर वार्ड का समान रूप से विकास होगा और किसी भी पार्षद या क्षेत्र के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
मेयर ने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी संवाद, पारदर्शिता और सहयोग के माध्यम से सभी गलतफहमियाँ दूर होंगी तथा मानगो नगर निगम विकास, सुशासन और जनसेवा का एक आदर्श मॉडल बनेगा, हम सब परिवार हैं, परिवार बड़ा हैं तो थोड़ी बहुत नोक झोक होती रहेंगी, एक अभिभावक के रूप में मेरा कर्तव्य हैं सबको साथ लेकर चलना और समृद्ध, स्वच्छ सुंदर मानगो का निर्माण करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!