Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर में भाजपा ने किया व्यापक प्रसारण, सांसद विद्युत वरण महतो जिला कार्यालय में हुए शामिल, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर में भाजपा ने किया व्यापक प्रसारण, सांसद विद्युत वरण महतो जिला कार्यालय में हुए शामिल, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। मन की बात’ के 136वें संस्करण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम को नमन किया। उन्होंने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अधिकाधिक जनभागीदारी का संदेश दिया। साथ ही, आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाली उपलब्धियों, विशेषकर आईएनएस महेंद्रगिरि जैसे स्वदेशी युद्धपोतों का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए युवाओं को देश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री प्रत्येक माह समाज के अनदेखे नायकों, नवाचारों, जनकल्याण के प्रयासों और राष्ट्रहित के विषयों को सामने लाकर करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात संवाद के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संदेश कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों और उनके आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान में पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, किशोर ओझा, प्रकाश दुबे, शैलेश सिंह, चिंटू सिंह, राज सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल के शक्ति केंद्र हिंदुस्तान मित्र मंडल में बूथ संख्या 225, 226, 227 एवं 228 के बूथ समिति सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, बूथ अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सिर्फ रेडियो संवाद नहीं है। आज यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित, सेवा, नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में घटित छोटी-से-छोटी प्रेरणादायी घटनाओं और सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे पूरे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि देशवासी प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा करते हैं।

इस दौरान संतोष ठाकुर, अवध किशोर चौधरी, मुकेश चौधरी, रंजीत सिंह, मीरा झा, निर्मल गोप, छक्कन चौधरी, रिंकू पांडेय,अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, देवराज मुखी, सुशील शर्मा, राहुल मुखी, संतोष कुमार, अभिजीत सिंह,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!