Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के लोयोला स्कूल टेल्को में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता–2026 का गरिमामय आयोजन

लोयोला स्कूल टेल्को में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता–2026 के श्रेणी–2 (प्रथम चरण)* का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। क्षेत्र के छह प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रभावशाली वक्तृत्व, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं विषय की गहन समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

जमशेदपुर – जमशेदपुर के लोयोला स्कूल टेल्को में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता–2026 का गरिमामय आयोजन

लोयोला स्कूल टेल्को में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता–2026 के श्रेणी–2 (प्रथम चरण)* का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। क्षेत्र के छह प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रभावशाली वक्तृत्व, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं विषय की गहन समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना-गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर सीआईएससीई (CISCE) के संस्थापक अध्यक्ष एवं महान शिक्षाविद् स्वर्गीय फ्रैंक एंथनी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अधिशिक्षक प्राचार्या चरणजीत ओसोन, प्रशासक  फादर जीरो डीसूजा, उप-प्रधानाचार्या  रेशमा रोड्रिग्स, उप-प्रधानाचार्या  ज़ीनत मारिया सुंडी, समन्वयक  कॉलिन जेवियर, निदेशक (शैक्षणिक) सहित विद्यालय परिवार एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक परविंदर भाटिया, डॉ. मोनिका उप्पल एवं पास्टर संजीव वर्श्नेय रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि वाद-विवाद केवल बोलने की कला नहीं, बल्कि सुनने, समझने और सम्मानपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत करने की संस्कृति को भी विकसित करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, विवेकपूर्ण निर्णय लेने की योग्यता तथा स्वस्थ लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का निर्माण करते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी निर्णायकों एवं विशिष्ट अतिथियों को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्या चरणजीत ओसोन ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने की प्रेरणा देते हैं तथा उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और विवेकशील नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों, निर्णायकों, आयोजन समिति तथा विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया

प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की टीम सुकरात (नव्या निधि एवं सिफत संधू) ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि हिल टॉप स्कूल की टीम प्लेटो (स्वस्ति सिन्हा एवं अदिति कुमारी) प्रथम उपविजेता रही। सिफत संधू को सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा अदिति कुमारी को प्रथम उपविजेता वक्ता घोषित किया गया। विजेता एवं प्रथम उपविजेता दल आगामी चरण–2 (चयन चरण) के लिए चयनित हुए।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान, स्वस्थ संवाद, तार्किक चिंतन और प्रभावी अभिव्यक्ति का प्रेरणादायी मंच सिद्ध हुई तथा उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराही गई।

योग और अनुशासन का संगम: रीजनल योगा चैंपियनशिप
लोयोला स्कूल टेल्को में सीआईएससीई (CISCE) योगा चैम्पियनशिप का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। जहां अंडर -14 अंडर -17 अंडर-19 के स्तर पर चार अलग अलग जिलों – पटना, भागलपुर ,राँची और जमशेदपुर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के चीफ जज श्री मलय कुमार डे मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास करना था।
चैम्पियनशिप में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं योग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन, शारीरिक दक्षता तथा आत्मसंयम का प्रभावशाली परिचय देते हुए उपस्थित सभी दर्शकों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके संतुलन, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें लोयोला स्कूल टेल्को से प्रतिभागी स्मृति तथा कैरोलीन मारिया ने कलात्मक युगल अंडर -14 में जीतकर नेशनल स्तर पर योगा के लिए जगह बना ली है। इस कार्यक्रम में फादर रेक्टर माइकल टी. राज, प्रीति सिन्हा ( जोनल समन्वयक), फादर ऑस्कर होरो, फादर विनोद फर्नांडिस (लोयोला स्कूल बिस्टुपुर के प्रधानाचार्य), स्कूल प्रशासक फादर जेरी , रेशमा रोड्रिगस (सीनियर स्कूल उप प्रधानाचार्या), ज़ीनत मारिया सुन्डी (जूनियर स्कूल उप प्राधानाचार्या) तथा मोडरेटर श्रीमती कॉलीन ज़ेवियर मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्या चरनजीत ओसन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों तथा आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!