Uncategorized

विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, विधानसभा में जनसुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, महाप्रबंधक आर.के. सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया

विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, विधानसभा में जनसुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, महाप्रबंधक आर.के. सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र में पानी एवं बिजली के नए कनेक्शन देने की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता जताई और इस प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव एवं जीर्णोद्धार, स्पीड ब्रेकर निर्माण समेत सभी आधारभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने की मांग की।

बैठक में विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं एवं नागरिकों की मांगों से संबंधित मांगपत्र भी टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन को सौंपे। प्रबंधन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन विषयों पर प्रबंधन के साथ चर्चा हुई थी, लेकिन कई कार्य अब भी लंबित हैं। आज की बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से लंबित योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है। कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर उनकी निरंतर निगरानी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध हों।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा एवं बापन बनर्जी और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!