Uncategorized

टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, हिमांशु हत्याकांड एवं बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत शांतिपूर्ण जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत 18 भाजपा नेताओं एवं कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर सोमवार को टेल्को सेक्टर मार्केट में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई

टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

जमशेदपुर- शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, हिमांशु हत्याकांड एवं बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत शांतिपूर्ण जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत 18 भाजपा नेताओं एवं कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर सोमवार को टेल्को सेक्टर मार्केट में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्राथमिकी की प्रतियों का अध्ययन करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है और संविधान के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाती रही है। यदि झूठे मुकदमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया, तो भाजपा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध का स्वरूप देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिकी में ऐसी कई गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं, जिनसे संबंधित कोई घटना बंद के दौरान न तो कहीं देखने को मिली और न ही किसी प्रशासनिक या मीडिया रिपोर्ट में इसका उल्लेख हुआ। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव में कार्य करते हुए प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा ने पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद किया था। लेकिन जनआक्रोश से घबराई सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अपने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों से अनुचित एवं निराधार धाराएं तत्काल हटाने और शहर में बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, कल्याणी शरण, हलधर नारायण साह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, तन्मय झा,पप्पू सिंह, पप्पू मिश्रा, अमित सिंह, गणेश सोलंकी, दिलीप पांडेय, सागर राय, अप्पा राव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नीरज शर्मा एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!