Uncategorized

श्रीकृष्ण संपूर्ण सत्य व दयानिधि है वे आधुनिक युग के सबसे बड़े वैज्ञानिक ज्ञान क्षमा प्रेम करुणा जनकल्याण उनके आदर्श संदेश – कैलाश यादव

यादव समाज शत प्रतिशत शिक्षित बने संकल्प लिया गया,40 करोड़ यदुवंशियों के आराध्य है,विश्वभर में श्रीकृष्ण के असंख्य भक्त प्रभु विश्वंभर नाथ पुरषोत्तम एवं धर्मरक्षक है श्रीकृष्ण यदुकुल शिरोमणि व सबसे बड़े गोपालक थे, गऊ सेवा से संसार को शांति का संदेश दिया प्रभु के उपदेशों का पालन करना जीवन कर्तव्य - भोला प्र डीएसपी

श्रीकृष्ण संपूर्ण सत्य व दयानिधि है वे आधुनिक युग के सबसे बड़े वैज्ञानिक ज्ञान क्षमा प्रेम करुणा जनकल्याण उनके आदर्श संदेश – कैलाश यादव

यादव समाज शत प्रतिशत शिक्षित बने संकल्प लिया गया,40 करोड़ यदुवंशियों के आराध्य है,विश्वभर में श्रीकृष्ण के असंख्य भक्त प्रभु विश्वंभर नाथ पुरषोत्तम एवं धर्मरक्षक है

श्रीकृष्ण यदुकुल शिरोमणि व सबसे बड़े गोपालक थे, गऊ सेवा से संसार को शांति का संदेश दिया प्रभु के उपदेशों का पालन करना जीवन कर्तव्य – भोला प्र डीएसपी

रांची- आज श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव कार्यक्रम धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में धूमधाम से किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज झा0 के मुख्य संरक्षक सह राजद नेता कैलाश यादव ने किया

निर्धारित कार्यक्रम के तहत छठी महोत्सव का शुभारंभ परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव एवं विशेष रूप से उपस्थित STF के डीएसपी भोला प्र सिंह , सीसीएल में जीएम वीके रंजन एवं एसडीओ सुभाष यादव तथा पूर्व विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव वार्ड पार्षद परमेश्वर सिंह सिन्टू यादव संजय कुमार सुधीर गोप उषा यादव पार्वती ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया

कार्यक्रम के दौरान पालनहार का श्लोक गीत गाकर किया गया
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
*श्री कृष्णम शरणं सर्वेश्वर मम
*ॐ कृष्णय्या वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत क्लेशनाय गोविंदाय नमो नमः
दीप प्रज्वलित के उपरांत भोजपुरी रामायण मंडली द्वारा व्यास पवन राय के टीम द्वारा भजन कीर्तन के साथ भगवत कथा किया गया !

कार्यक्रम के दौरान तमाम अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और भारी संख्या में उपस्थित महिलाएं पुरुष व युवा वर्गों श्रीकृष्ण का प्रसाद के रूप में उत्तम भोजन का लुत्फ उठाया और मंदिर परिसर के तमाम दरिद्र नारायण को भोजन कराया गया !

कार्यक्रम के दौरान परिषद मुख्य संरक्षक सह राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज प्रत्येक वर्ष परंपरा अनुसार छठी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते आया है ,उसी भांति इस वर्ष भी छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया !

श्री यादव ने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य 5 संदेश को प्राथमिकता देना चाहिए
कर्म योग, ज्ञान योग भक्ति योग समत्व और निडरता उनका प्रमुख संदेश था ! ये संदेश सामाजिक एकता अखंडता और जनकल्याण के लिए अत्यंत प्रभावी है इसलिए कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का उपदेशों का अक्षरशः पालन करना हम सभी का जीवन कर्तव्य है

श्री यादव ने कहा कि देश में लगभग 40 करोड़ यदुवंशी परिवार के आराध्य देव है श्रीकृष्ण ! प्रभु आधुनिक युग के सबसे बड़े वैज्ञानिक है ये संपूर्ण सत्य है ज्ञान क्षमां प्रेम करुणा जनकल्याण इनके आदर्श संदेश है ! प्रभु श्रीकृष्ण के विश्वभर में असंख्य भक्तगण है प्रभु पुरषोत्तम है सर्वेश्वर है योगेश्वर है प्रभु श्रीकृष्ण यदुकुल शिरोमणि है वे सबसे बड़े गोपालक बनकर संसार को शांति का संदेश दिया , इसलिए इनके उपदेशों का पालन करना जीवन कर्तव्य समझकर कार्य करना चाहिए

डीएसपी भोला प्र सिंह ने कहा कि सृष्टि के रक्षक है प्रभु श्रीकृष्ण, सम्पूर्ण सृष्टि में इनकी पावन पूजा सर्वोच्च है इनकी कृपा दृष्टि सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहती है, अधर्म और अन्याय के खिलाफ इन्होंने हमेशा किसी भी रूप में रोकने का काम किया है, इसलिए प्रभु श्रीकृष्ण को समझना जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान है

वी के रंजन ने कहा कि जनकल्याण का मार्ग सर्वोत्तम है गरीबो और असहाय लोगों की मदद करने की जरूरत है, शिक्षा से सामाजिक उत्थान संभव है

कार्यक्रम सुरेश राय रामकुमार संजीत यादव यादव उषा यादव पार्वती ठाकुर निर्मला देवी नैना देवी यशोमती देवी बबीता देवी कृष्ण कु बबलू दीपक राय गोपाल गुप्ता नितिन सिंह रंजन यादव रविशंकर सिंह पूर्व पार्षद दीपक राम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!