Uncategorized

टेल्को उर्दू स्कूल में भारत के महान सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद को उनकी शहादत दिवस के अवसर पर याद किया गया

उन्हें खिराज ए अकीदत पेश किया गया। विदित हो कि आज ही के दिन 10 सितंबर 1965 को वीर अब्दुल हमीद ने बहादुरी के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से पाकिस्तान का मुकाबला किया और उनके लगातार चार पैटर्न टैंकों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को पीछे उनके घर में धकेल दिया और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय सेना को विजय प्राप्त हुई।इसी क्रम में भारत की रक्षा में लड़ते लड़ते वीर अब्दुल हमीद शहीद हो गए और अमर हो गए

जमशेदपुर- आज टेल्को उर्दू स्कूल में भारत के महान सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद को उनकी शहादत दिवस के अवसर पर याद किया गया और उन्हें खिराज ए अकीदत पेश किया गया। विदित हो कि आज ही के दिन 10 सितंबर 1965 को वीर अब्दुल हमीद ने बहादुरी के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से पाकिस्तान का मुकाबला किया और उनके लगातार चार पैटर्न टैंकों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को पीछे उनके घर में धकेल दिया और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय सेना को विजय प्राप्त हुई।इसी क्रम में भारत की रक्षा में लड़ते लड़ते वीर अब्दुल हमीद शहीद हो गए और अमर हो गए।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति की पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने वीर अब्दुल हमीद को खिराज ए अकीदत‌ पेश करते हुए कहा के अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी और वीरगति को प्राप्त हुए उनकी इस वीर गाथा को कभी बुलाया नहीं जा सकता है । भारत सरकार ने उनकी इस वीरता पर सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से उन्हें नवाजा।
इस अवसर पर टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शगुफ्ता नाज, टेल्को उर्दू मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका कश्मीरा रजी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को याद करते हुए उन्हें खिराज ए अकीदत‌ पेश किया और देश की रक्षा के लिए मर मिटने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!