Uncategorized

जमशेदपुर बंद की ऐतिहासिक सफलता पर जनता का आभार, अपराध और जंगलराज के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बना बंद – दिनेश कुमार

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध, हत्या, छिनतई और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को शहरवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ बंद की सफलता पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर की जागरूक जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है

जमशेदपुर बंद की ऐतिहासिक सफलता पर जनता का आभार, अपराध और जंगलराज के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बना बंद – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- जमशेदपुर में बढ़ते अपराध, हत्या, छिनतई और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को शहरवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ बंद की सफलता पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर की जागरूक जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है

दिनेश कुमार ने कहा कि आज का ऐतिहासिक बंद यह साबित करता है कि जमशेदपुर की जनता राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते मनोबल और सरकार की विफलताओं से अत्यंत चिंतित एवं आक्रोशित है। यह बंद किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि अपराध और जंगलराज के खिलाफ जनता की एकजुट आवाज है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों, प्रतिष्ठान मालिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर यह संदेश दिया है कि वे अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जमशेदपुर चाहते हैं। जनता का यह समर्थन लोकतंत्र में जनशक्ति की ताकत और अपराध के खिलाफ सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

दिनेश कुमार ने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारी बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनभावनाओं की इस आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी और जमशेदपुर को सुरक्षित बनाने की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

जमशेदपुर की जनता ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अराजकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता की यह एकजुटता आने वाले समय में परिवर्तन का आधार बनेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!