Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा की सफलता के बाद अब पूरे भारत के महादेव मंदिरों का करेंगे दर्शन

12 ज्योतिर्लिंगों की सफल एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण करने के बाद जमशेदपुर के युवा आशीष झा ने अपने साथी अनीकेत यादव के साथ एक नए धार्मिक अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत दोनों पूरे भारत के प्रमुख भगवान शिव मंदिरों एवं पवित्र धामों के दर्शन करेंगे तथा इस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से देश-विदेश के महादेव भक्तों तक इन दिव्य स्थलों की जानकारी और दर्शन पहुँचाएंगे

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा की सफलता के बाद अब पूरे भारत के महादेव मंदिरों का करेंगे दर्शन

जमशेदपुर- 12 ज्योतिर्लिंगों की सफल एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण करने के बाद जमशेदपुर के युवा आशीष झा ने अपने साथी अनीकेत यादव के साथ एक नए धार्मिक अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत दोनों पूरे भारत के प्रमुख भगवान शिव मंदिरों एवं पवित्र धामों के दर्शन करेंगे तथा इस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से देश-विदेश के महादेव भक्तों तक इन दिव्य स्थलों की जानकारी और दर्शन पहुँचाएंगे।

उनके इस सराहनीय एवं धार्मिक कार्य को देखते हुए गोलमुरी-सह-जुगसलाई के प्रमुख पानी सोरेन ने “महादेव दर्शन ऑल इंडिया” नाम से विशेष टी-शर्ट भेंट कर दोनों युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रमुख पानी सोरेन ने कहा कि आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करें तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएँ, ताकि देशभर के लोग भारत के प्राचीन शिव मंदिरों और उनकी धार्मिक महत्ता से परिचित हो सकें

इस धार्मिक अभियान से जुड़ने और भारत के विभिन्न महादेव मंदिरों के दर्शन प्राप्त करने के लिए लोग Instagram: @mr._perfectmoody तथा YouTube: youtube.com/@mahadevdarshanallindia के माध्यम से यात्रा की नियमित जानकारी, वीडियो और दर्शन देख सकते हैं।

यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत की समृद्ध सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को भी जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!