Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डालसा का न्याय रथ बहरागोड़ा पहुंचा , उड़ीसा बॉडर स्थित बनकटा पंचायत भवन और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के सुदूर गांव एवं उड़ीसा बॉडर पर स्थित बनकटा पंचायत भवन और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरागोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

डालसा का न्याय रथ बहरागोड़ा पहुंचा , उड़ीसा बॉडर स्थित बनकटा पंचायत भवन और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित


जमशेदपुर- नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के सुदूर गांव एवं उड़ीसा बॉडर पर स्थित बनकटा पंचायत भवन और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरागोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया


इस कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य मनोज कुमार सिंह ,स्कूल की वार्डेन विनीता बिरुआ , डालसा पीएलवी आनंद साव , नागेन्द्र कुमार, दिलीप जयसवाल, राजेश प्रहराज, सम्पारानी पारीक अनुराग साव , यामिनी सिंह बलिराम हेंब्रम , सुदामा रजक बनकटा पंचायत के मुखिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे


जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, डालसा के कार्य व उद्देश्य , बाल विवाह बाल श्रम, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट , नशा उन्मूलन, चाईल्ड प्रोटेक्शन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई । साथ ही वंचित, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके हक और अधिकार से अवगत कराया गया , ताकि उनके जीवन स्तर को उपर उठाया जा सके । कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूल की बच्चियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!