Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित नाथवानी फार्मूला फेल,हेमंत प्रशासन का चाक चौबंद से दुबके एनडीए विधायक – कैलाश यादव

भाजपा का थैलीशाह उम्मीदवार परिमल नाथवानी का सभी गणित बेकार,नगरी नगरी द्वारे द्वारे भटकते रहे अब अपने ही विधायकों को बचाने में जुटे

राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित नाथवानी फार्मूला फेल,हेमंत प्रशासन का चाक चौबंद से दुबके एनडीए विधायक – कैलाश यादव

भाजपा का थैलीशाह उम्मीदवार परिमल नाथवानी का सभी गणित बेकार,नगरी नगरी द्वारे द्वारे भटकते रहे अब अपने ही विधायकों को बचाने में जुटे

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने देश के जाने माने उद्योगपति परिमल नाथवानी को समर्थन देकर उम्मीदवार बनाया है

भाजपा गौरव बल्लभ के लिए पर्चा खरीदा और बाद में थैलीशाह परिमल नाथवानी को पिछले दरवाजे से अपना उम्मीदवार बनाकर इंडिया गठबंधन के विधायकों को खरीद-फरोख्त के तहत डकैती करने के लिए मैदान में खुला छोड़ दिया

श्री यादव ने बताया कि हम पूर्व से ही कहते आ रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट है और जरूरी संख्या बल पर्याप्त है
विदित है भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के पास पर्याप्त जरूरी संख्या बल नहीं है उसके बावजूद बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त के भरोसे राज्य को कलंकित करने का गंदा खेल करने में जुटी है
श्री यादव ने कहा कि झारखंड में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बहुमत से चल रही है भाजपाई एनडीए शायद भूल गए कि राज्य में मोदी शाह की तिकड़मबाजी नहीं चलेगी क्योंकि मोदी शाह के नेतृत्व में झारखंड में पिछली दो बार विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार गई है
राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के प्रशासन काफी चौकस है चाक चौबंद से लैस है भाजपा एवं थैलीशाह लोग किसी भी तरह खरीद फरोख्त का होशियारी करेंगे सभी जेल जाएंगे

श्री यादव ने कहा कि बीजेपी और नाथवानी इंडिया गठबंधन के निष्ठावान विधायकों को धन बल का लालच देने के लिए नगरी नगरी द्वारे द्वारे भटकते रहे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा अब स्थिति यह है कि अपने घर बचाने में लगे ,सभी एनडीए विधायकों को छुपाने के लिए पांच सितारा होटल में शिफ्ट करना पड़ा है
राजद का स्पष्ट मानना है कि राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दोनों सीटें आसानी से जीतेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!