Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछले 12 वर्षों के बेमिसाल सफर के दौरान हर चुनाव में अपनी कला और रचनात्मकता से अहम योगदान देने वाली ‘गीता थिएटर जमशेदपुर’ की टीम को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया है

चुनाव अभियानों में रही मुख्य भूमिका - गीता थिएटर की टीम ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।टीम के डिजिटल और जमीनी प्रचार अभियानों ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछले 12 वर्षों के बेमिसाल सफर के दौरान हर चुनाव में अपनी कला और रचनात्मकता से अहम योगदान देने वाली ‘गीता थिएटर जमशेदपुर’ की टीम को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया है।

गीता थिएटर की टीम ने अपनी बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों और सघन प्रचार-प्रसार अभियानों के जरिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

चुनाव अभियानों में रही मुख्य भूमिका – गीता थिएटर की टीम ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।टीम के डिजिटल और जमीनी प्रचार अभियानों ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दिग्गजों ने बढ़ाया टीम का हौसला – इस उल्लेखनीय सफलता और निस्वार्थ सेवा के लिए सिंहभूम की पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा संयुक्त रूप से गीता थिएटर जमशेदपुर की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में कला और संचार के माध्यम से जनता को जागरूक करना सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है, जिसे गीता थिएटर ने बखूबी निभाया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने टीम के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक, हर मोर्चे पर इस टीम का डिजिटल और रचनात्मक सहयोग सराहनीय रहा है।

टीम ने जताया आभार – सम्मान प्राप्त करने के बाद गीता थिएटर जमशेदपुर के पदाधिकारियों और कलाकारों ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। टीम ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी अपनी कला और फिल्मों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!