बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट काउंसलिंग के लिए प्रिया सिंह सम्मानित
एबीएम कॉलेज की शिक्षिका एवं काउंसलर प्रिया सिंह को बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बच्चों की प्रभावी काउंसलिंग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया

बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट काउंसलिंग के लिए प्रिया सिंह सम्मानित
जमशेदपुर- एबीएम कॉलेज की शिक्षिका एवं काउंसलर प्रिया सिंह को बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बच्चों की प्रभावी काउंसलिंग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
प्रिया सिंह लंबे समय से बच्चों में तनाव (Stress), चिंता (Anxiety), अवसाद (Depression) सहित विभिन्न मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी काउंसलिंग के माध्यम से वे बच्चों को उनकी समस्याओं को समझने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता प्रदान करती हैं।
बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके समर्पण, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट काउंसलिंग कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि एबीएम कॉलेज के लिए भी गौरव का विषय है।
प्रिया सिंह ने सम्मान प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करना उनके कार्य का प्रमुख उद्देश्य है।




